कमर्शियल सिलेंडर 192 रुपये तक सस्ता, दिल्ली से पटना तक मिली राहत, घरेलू उपभोक्ताओं और उज्ज्वला लाभार्थियों को...?
इंडियन ऑयल (आईओसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये तक की कटौती की गई है। पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दर 3227 रुपये से घटकर 3018 रुपये पर आ गई हैं। इससे कमर्शियल उपभोक्ताओं को 209 रुपये की सीधी बचत हुई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम घटे हैं। एक जुलाई को दिल्ली में इसमें 183.50 रुपये की कटौती हुई थी। इस तरह पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर कुल 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है, जिससे होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली है।
DESWA DESK : महीने के पहले दिन आम जनता और व्यापारियों के लिए राहत और झटके भरी खबर आई है। एक अगस्त से एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू कर दी गई हैं। जहां एक तरफ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दामों में कटौती की गई है तो वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा, उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों को इस महीने बड़ा झटका लग सकता है।
इंडियन ऑयल (आईओसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये तक की कटौती की गई है। पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दर 3227 रुपये से घटकर 3018 रुपये पर आ गई हैं। इससे कमर्शियल उपभोक्ताओं को 209 रुपये की सीधी बचत हुई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 192 रूपये घटाए गए हैं। पहले 2930 रुपये में मिलने वाला कमर्शिलय सिलेंडर अब दिल्ली में 2738 रुपये में मिलेगा। यह लगातार दूसरा महीना है जब 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम घटे हैं। एक जुलाई को दिल्ली में इसमें 183.50 रुपये की कटौती हुई थी। इस तरह पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर कुल 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है, जिससे होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली है।
वहीं, आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आज से एक नया नियम लागू हो रहा है, जिससे कई परिवारों के लिए रसोई गैस तीन सौ रुपये महंगी हो जाएगी। यदि आप उज्ज्वला लाभार्थी हैं और एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच अपने हिस्से के चार रिफिल (सब्सिडी वाले सिलेंडर) ले चुके हैं, तो इस अगस्त से मिलने वाले सिलेंडर पर आपको तीन सौ की सब्सिडी नहीं मिलेगी। सब्सिडी की सीमा समाप्त होने के कारण ऐसे उपभोक्ताओं को भी सामान्य उपभोक्ता की तरह ही पूरी कीमत चुकानी होगी। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष से सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाकर प्रति वर्ष केवल चार सिलेंडर कर दी है, जो पहले नौ और बाद में छह थी।













