किशनगंज में दुष्कर्म का भगोड़ा लल्लू मुखिया गिरफ्तार, पंचायत के बहाने होटल ले जाकर किया था घिनौना काम
किशनगंज में लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पौआखाली थाना क्षेत्र में महिला से हैवानियत के गंभीर मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को किशनगंज से गिरफ्तार किया गया है, हालांकि कुछ सूत्रों का दावा है कि उसकी गिरफ्तारी सिलीगुड़ी से हुई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, यह पूरी वारदात २८ जुलाई की रात अंजाम दी गई थी। पीड़िता की बेटी से जुड़े एक पारिवारिक विवाद में 'पंचायत' कराने का झांसा देकर लल्लू मुखिया महिला, उसके पति और बेटी को अपनी गाड़ी में ले गया था।
DESWA DESK : किशनगंज में लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पौआखाली थाना क्षेत्र में महिला से हैवानियत के गंभीर मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को किशनगंज से गिरफ्तार किया गया है, हालांकि कुछ सूत्रों का दावा है कि उसकी गिरफ्तारी सिलीगुड़ी से हुई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, यह पूरी वारदात २८ जुलाई की रात अंजाम दी गई थी। पीड़िता की बेटी से जुड़े एक पारिवारिक विवाद में 'पंचायत' कराने का झांसा देकर लल्लू मुखिया महिला, उसके पति और बेटी को अपनी गाड़ी में ले गया था।
रास्ते में ही आरोपी ने चालाकी से पीड़िता के पति को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला को किशनगंज के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात के बाद मामले को दबाने के लिए पांच लाख रुपये का लालच भी दिया गया था।
पीड़िता की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया के खिलाफ पौआखाली थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता और उसके परिवार को न्याय की आस जगी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसती गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।













