बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य शूटर रांची में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में मारी गोली

बिहार के बांका जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बांका पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची में मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रांची रेलवे स्टेशन के पास स्थित अमन होटल से की गई है। हालांकि, इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।

बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य शूटर रांची में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में मारी गोली

DESWA DESK : बिहार के बांका जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बांका पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची में मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रांची रेलवे स्टेशन के पास स्थित अमन होटल से की गई है। हालांकि, इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।

बांका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुख्य शूटर रांची के स्टेशन रोड स्थित अमन होटल में नाम बदलकर छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर बांका पुलिस की एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से होटल में घेराबंदी की। 

जैसे ही पुलिस टीम ने शूटर के कमरे में दबिश दी, खुद को घिरा पाकर उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपनी जेब से लोडेड पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।  पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचाया और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शूटर के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गोली लगने से घायल शूटर को पुलिस अभिरक्षा में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।  पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों के छिपे होने के ठिकानों का भी खुलासा हो सकेगा। दोहरे हत्याकांड के बाद से ही इलाके में भारी तनाव था, शूटर की गिरफ्तारी से पुलिस ने ली राहत की सांस।

इस संबंध में एसपी ने बताया कि अपराधी बेहद शातिर है और बांका के दोहरे हत्याकांड का मुख्य शूटर रहा है। रांची में गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस को नियंत्रित फायरिंग करनी पड़ी। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।