बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को बड़ी पहल: गोपालगंज में खुलेगा मेडिकल काॅलेज, चनावे में मुख्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण
मुख्यमंत्री मम्राट चौधरी ने गोपालगंज जिले में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्थल का निरीक्षण कर लिया है। मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई आधारभूत संरचना विकसित होगी।
DESWA DESK : मुख्यमंत्री मम्राट चौधरी ने गोपालगंज जिले में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्थल का निरीक्षण कर लिया है। मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई आधारभूत संरचना विकसित होगी।
स्थानीय स्तर पर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। थावे प्रखंड स्थित चनावे गांव में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण को लेकर चिह्नित स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 25 एकड़ 20 डिसमिल भूमि में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण के संबंध में साइट मैप के माध्यम से स्थल की उपलब्धता, आधारभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग, भूमि की स्थिति सहित परियोजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने तथा परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई आधारभूत संरचना विकसित होगी। इससे स्थानीय स्तर पर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार, विधान पार्षद जनक राम सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और वरीय अधिकारी मौजूद रहे।













