वैशाली में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकीदार के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग

वैशाली जिले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उपद्रवियों का विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने चौकीदार के घर पर फायरिंग कर दी, जिसमें चौकीदार का पुत्र घायल हो गया है। घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक की है।

वैशाली में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकीदार के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग

DESWA DESK : वैशाली जिले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उपद्रवियों का विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने चौकीदार के घर पर फायरिंग कर दी, जिसमें चौकीदार का पुत्र घायल हो गया है। घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक की है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय चौकीदार के पुत्र के साथ किसी बात को लेकर आरोपियों के साथ विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत चौकीदार पुत्र ने महनार थाने की पुलिस से की थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने गई थी। इसी दौरान आरोपी और उसके समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद जब पुलिस टीम जब लौट गई तब सभी आरोपियों ने फिर चौकीदार के घर पर हमला कर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से चौकीदार का पुत्र घायल हो गया। 

घायल चौकीदार पुत्र ने बताया कि सभी आरोपी सूखा नशा के धंधेबाज हैं और इसी बात की सूचना पुलिस को देने के कारण आरोपियों ने उसके घर पर हमला किया है। बहरहाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम से आरोपी को छुड़ाने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही, चैकीदार के घर पर फायरिंग करने वालों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।