औरंगाबाद में अनियंत्रित होकर पलटी हंसराज बस, 20 यात्री घायल; वाराणसी से झारखंड होकर जा रही थी पटना

वाराणसी से झारखंड के रास्ते पटना जा रही यात्रियों से भरी हंसराज ट्रैवल की बस बुधवार की देर रात औरंगाबाद शहर में भीषण हादसे का शिकार हो गई। रात करीब एक बजे बस ओवरब्रिज पार कर डाल्टनगंज मार्ग की ओर मुड़ ही रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 20 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश लोग औरंगाबाद जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में अनियंत्रित होकर पलटी हंसराज बस, 20 यात्री घायल; वाराणसी से झारखंड होकर जा रही थी पटना

DESWA DESK : वाराणसी से झारखंड के रास्ते पटना जा रही यात्रियों से भरी हंसराज ट्रैवल की बस बुधवार की देर रात औरंगाबाद शहर में भीषण हादसे का शिकार हो गई। रात करीब एक बजे बस ओवरब्रिज पार कर डाल्टनगंज मार्ग की ओर मुड़ ही रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 20 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश लोग औरंगाबाद जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। देर रात धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर और अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायल यात्रियों को तुरंत एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कई यात्रियों को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि ज्यादातर यात्री खतरे से बाहर हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरब्रिज से उतरने के बाद मोड़ पर बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि देर रात चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, चालक समेत तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।