हाजीपुर में बड़ी वारदात : मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार को गोलियों से भूना, रामनरेश राय की हत्या के बाद इलाके में दहशत
वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक नामी ठेकेदार की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी रामनरेश राय के रूप में हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हइया पोखरी के पास हुई है।
DESWA DESK : वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक नामी ठेकेदार की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी रामनरेश राय के रूप में हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हइया पोखरी के पास हुई है।
घटना उस वक्त घटी जब ठेकेदार रामनरेश राय मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रास्ते मे ही ठेकेदार पर हमला कर दिया। सीसीटीवी में साफ साफ देखा जा सकता है कि ठेकेदार रामनरेश राय घर से कुछ दूर आगे ही निकले थे कि बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। ठेकेदार ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने पीछा कर चार गोली मारी, जिसके बाद आननफानन में घायल ठेकेदार को नीजी नर्सिंग में ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद लोग शव लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया। फिलहाल घटना से लोगों मे आक्रोश है और जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं एसपी ने दावा किया है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













