लोजपा (रामविलास) में बड़ा सांगठनिक फेरबदल; सुरेंद्र विवेक बने बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष, राजू तिवारी को राष्ट्रीय टीम में जगह
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार समेत कई राज्यों में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से दो बार प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र विवेक को सौंपी है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को पद से हटाकर राष्ट्रीय कार्यसमिति में राष्ट्रीय महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
DESWA DESK : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार समेत कई राज्यों में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से दो बार प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र विवेक को सौंपी है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को पद से हटाकर राष्ट्रीय कार्यसमिति में राष्ट्रीय महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
पेशे से पूर्व पत्रकार, इंजीनियर और साहित्यकार रहे सुरेंद्र विवेक को बिहार की कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि पार्टी ने आने वाले राजनीतिक समीकरणों और सांगठनिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वहीं, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। स्थायी आमंत्रित सदस्य में ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह, सरदार तारा सिंह को जगह मिली है, जबकि मनीष शंकर पांडे, मो. शमीम, वीरेंद्र प्रधान, कुंवर असीम खान, डॉ. सत्यानंद शर्मा, कमला कुमारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी ने संतुलन साधते हुए राजू तिवारी और वीणा देवी समेत कई प्रमुख नेताओं को केंद्रीय टीम में शामिल किया है।
वहीं, मिथिलेश कुमार सिंह, राजू तिवारी, वीणा देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, केपी चौधरी, वीरेंद्र बिधूड़ी, सुखतो एम. सीमा, धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह, सी. विद्याधरण और अब्दुल खालीफ को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि राज्यों में नए चेहरों को कमान सौंपने और वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।













