सीएम ने 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से भेजे 11-11 सौ रुपये, छूटे हुए लोगों को चिह्नित करने का जिलाधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास में आयोजित पेंशन दिवस कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 11-11 सौ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की।

सीएम ने 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से भेजे 11-11 सौ रुपये, छूटे हुए लोगों को चिह्नित करने का जिलाधिकारियों को निर्देश

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास में आयोजित पेंशन दिवस कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 11-11 सौ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की।

राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब प्रदेश के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को अपनी पेंशन के लिए इंतजार नहीं करना होगा। सरकार ने तय किया है कि हर महीने की दस तारीख को अनिवार्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन हमारे लाभार्थियों के लिए विशेष है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर महीने की दस तारीख को यह पेंशन राशि बिना किसी देरी के लाभुकों के खाते में चली जाए। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे से जो भी पात्र लोग अभी तक छूट गए हैं, उन्हें एक-एक कर चिह्नित किया जाए, और सबको इसका लाभ दिलाया जाए। 

प्रशासन खुद उन तक पहुंचे और त्वरित प्रक्रिया के तहत उन्हें इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। आज कुल 97 लाख 84 हजार लोग इससे लाभान्वित हुए हैं और प्रति लाभार्थी 11-11 सौ रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजे गए हैं। सरकार ने फैसला अब हर माह की दस तारीख को अनिवार्य रूप से पेंशन की राशि जारी होगी।

सरकार के इस कदम से न सिर्फ बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो गई है, बल्कि समय पर पैसा मिलने से गरीब और असहाय वर्ग को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इस योजना में पारदर्शिता और समयबद्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।