'भाई की हत्या कराई, मुझे जेल भिजवाने के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपये', खान को किसका संरक्षण..? रौशन आनंद ने खोला राज

रौशन आनंद ने कहा कि मैंने अपने जीवन की सबसे कीमती चीज, अपने भाई को खो दिया है, जो कभी लौटकर नहीं आ सकता। फैजल खान ने हमारे खिलाफ गहरी साजिश रची। मुझे सलाखों के पीछे भेजा गया और इसी दौरान नेपाल में मेरे भाई की हत्या करा दी गई।

'भाई की हत्या कराई, मुझे जेल भिजवाने के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपये', खान को किसका संरक्षण..? रौशन आनंद ने खोला राज

DESWA DESK : जेल से रिहा होने के बाद ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर साजिश रचने के आरोप लगाए। रौशन आनंद ने दावा किया है कि फैजल खान ने न सिर्फ कई शिक्षकों का करियर बर्बाद किया है, बल्कि उन्हें भी एक सोची-समझी साजिश के तहत जेल भिजवाया और नेपाल में उनके भाई की हत्या करा दी।

रौशन आनंद ने कहा कि मैंने अपने जीवन की सबसे कीमती चीज, अपने भाई को खो दिया है, जो कभी लौटकर नहीं आ सकता। फैजल खान ने हमारे खिलाफ गहरी साजिश रची। मुझे सलाखों के पीछे भेजा गया और इसी दौरान नेपाल में मेरे भाई की हत्या करा दी गई।

रौशन आनंद ने इस पूरे मामले में रसूखदार नेताओं और फैजल खान के बीच कथित गठजोड़ पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि फैजल खान को एक बड़े और प्रभावशाली नेता का वरदहस्त प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस प्रशासन उस पर हाथ डालने से कतरा रहा है।

रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान को एक नेता का खुला संरक्षण प्राप्त है। मुझे झूठे मामले में जेल में डलवाने के लिए उसने पानी की तरह करोड़ों रुपये बहाए हैं। मैं अभी उस नेता का नाम सार्वजनिक नहीं करूंगा, लेकिन यह सच है कि उसी संरक्षण के कारण फैजल की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

जेल के दिनों के मानसिक तनाव और अपने भाई को खोने के गम को बयां करते हुए आनंद काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जेल की सलाखों के पीछे उनके आंसू तक सूख चुके हैं, लेकिन वे इस दमन के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस पूरी साजिश के खिलाफ अब कानूनी और सामाजिक रूप से हिम्मत के साथ लड़ाई लड़ेंगे। रौशन आनंद ने हुंकार भरते हुए कहा कि अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए और फैजल खान के असली चेहरे को बेनकाब करने के लिए वे अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष जारी रखेंगे।