बेतिया में बेकाबू बस ने छठियार के जश्न में मचाया कोहराम: पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

घटना बेतिया मार्ग स्थित बसवरिया पराउटोला बनकटवा मध्य विद्यालय के समीप की है। बताया जा रहा है कि लौरिया के बसवरिया निवासी शत्रुघ्न दुबे के घर पर नवजात के जन्म की खुशी में छठियार समारोह चल रहा था। इस दौरान वहां आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा ट्रक आ रहा था और लौरिया की ओर से शाही ट्रैवेल्स की बस आ रही थी। आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने बस को मोड़ दिया, जिससे आर्केष्ट्रा देख रहे कई लोग चपे में आ गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

DESWA DESK : बेतिया में एनएच-727 पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गोरखपुर से बेतिया आ रही एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे नवजात के छठियार कार्यक्रम में शामिल दस लोगों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना बेतिया मार्ग स्थित बसवरिया पराउटोला बनकटवा मध्य विद्यालय के समीप की है। बताया जा रहा है कि लौरिया के बसवरिया निवासी शत्रुघ्न दुबे के घर पर नवजात के जन्म की खुशी में छठियार समारोह चल रहा था। इस दौरान वहां आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा ट्रक आ रहा था और लौरिया की ओर से शाही ट्रैवेल्स की बस आ रही थी। आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने बस को मोड़ दिया, जिससे आर्केष्ट्रा देख रहे कई लोग चपे में आ गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।  गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में जारी, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।  प्राथमिक उपचार के बाद दो-तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल बस को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।