टीआरई-4 में नेगेटिव मार्किंग का रहेगा प्रावधान; दरभंगा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान, शिक्षकों के ट्रांसफर पर भी विभाग रखेगा ध्यान

बिहार में शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ किया है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कुछ छोटे-मोटे बदलाव जरूर किए गए हैं, एकल परीक्षा ही होगी, लेकिन नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पूरी तरह बरकरार रहेगा। रविवार को दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुनने के बाद शिक्षा मंत्री मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, टीआरई-4 और शिक्षकों के तबादले से जुड़े मुद्दों पर सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट किया।

टीआरई-4 में नेगेटिव मार्किंग का रहेगा प्रावधान; दरभंगा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान, शिक्षकों के ट्रांसफर पर भी विभाग रखेगा ध्यान

DESWA DESK : बिहार में शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ किया है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कुछ छोटे-मोटे बदलाव जरूर किए गए हैं, एकल परीक्षा ही होगी, लेकिन नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पूरी तरह बरकरार रहेगा।

रविवार को दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुनने के बाद शिक्षा मंत्री मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, टीआरई-4 और शिक्षकों के तबादले से जुड़े मुद्दों पर सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट किया।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि टीआरई-4 की अधिसूचना की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे जल्द जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा का सिलेबस और प्रश्न पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही रिक्तियों की कुल संख्या, शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत परीक्षा पैटर्न से जुड़ी स्थिति साफ होगी। हालांकि उन्होंने यह बात साफ कर दी कि पीटी, मेंस की जगह एक ही परीक्षा होगी, लेकिन नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू रहेगा।

नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था कायम रहने से अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रश्नों के उत्तर चुनते समय खास सतर्कता बरतनी होगी। गलत उत्तर देने पर कटने वाले अंक अभ्यर्थियों की रणनीति और मेरिट लिस्ट को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। वहीं, शिक्षकों के तबादले को लेकर चल रही खींचतान पर शिक्षा मंत्री ने राहत की बात कही है।

 उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक ट्रांसफर से जुड़ी समस्याओं का समाधान विभाग के स्तर पर ही निकाला जाएगा और शिक्षकों के हित का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने इसके लिए शिक्षकों को कोर्ट ना जाने की भी सलाह दी। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की नजरें अब बीपीएससी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।