'मन की बात' के लाइव प्रसारण में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा-पीएम का संदेश युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देने वाला 

 प्रधानमंत्री के द्वारा 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान को मजबूत करने की अपील युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बिहार में भी युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयासों को और गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं की रचनात्मक भागीदारी, इतिहास को सरल एवं रोचक तरीके से समझने और छात्राओं को स्पेस टेक्नोलॉजी से जोड़ने जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्रेरणादायी है।

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'नेक संवाद' सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें संस्करण के लाइव प्रसारण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश देश के युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देने वाला है।

 प्रधानमंत्री के द्वारा 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान को मजबूत करने की अपील युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बिहार में भी युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयासों को और गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं की रचनात्मक भागीदारी, इतिहास को सरल एवं रोचक तरीके से समझने और छात्राओं को स्पेस टेक्नोलॉजी से जोड़ने जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति, महिला शक्ति और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री का यह संदेश बिहार सहित पूरे देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।