नेपाल त्रासदी में फंसे महाराष्ट्र के सौ तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, ट्रेन से महाराष्ट्र रवाना

नेपाल में आई आकस्मिक फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के लगभग सौ तीर्थयात्रियों को महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर बिहार सरकार द्वारा मानवीय एवं संवेदनशील पहल करते हुए सुरक्षित निकालकर उनके गृह राज्य के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा 28 अगस्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल सीमा से सुरक्षित एस्कॉर्ट कर सीतामढ़ी लाया गया। सीतामढ़ी में उनके लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई।

नेपाल त्रासदी में फंसे महाराष्ट्र के सौ तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, ट्रेन से महाराष्ट्र रवाना

DESWA DESK : नेपाल में आई आकस्मिक फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के लगभग सौ तीर्थयात्रियों को महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर बिहार सरकार द्वारा मानवीय एवं संवेदनशील पहल करते हुए सुरक्षित निकालकर उनके गृह राज्य के लिए रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा 28 अगस्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल सीमा से सुरक्षित एस्कॉर्ट कर सीतामढ़ी लाया गया। सीतामढ़ी में उनके लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई।

इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को 29 अगस्त को प्रातः 02:30 बजे सीतामढ़ी से पटना लाया गया। जिला प्रशासन, पटना द्वारा उन्हें पटना के ओपी साह सामुदायिक भवन में ठहराया गया तथा रात्रि में ही भोजन, आवासन, चिकित्सा जांच एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इसके बाद मुख्य सचिव की निगरानी में रेलवे बोर्ड  अध्यक्ष  से समन्वय स्थापित कर पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त बोगियां जोड़ी गईं और 29 अगस्त को पूर्वाह्न साढ़े सात बजे सभी तीर्थयात्रियों को ट्रेन से उनके गृह राज्य महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया। सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी पर सभी तीर्थयात्रियों ने बिहार सरकार, सीतामढ़ी एवं पटना जिला प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता एवं समन्वित राहत प्रयासों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।