अपराधी को या तो जेल जाना पड़ेगा, या बिहार छोड़ना पड़ेगा; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कड़ी चेतावनी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर की धरती से एकबार फिर अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है। गोराडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति या वर्ग का हो, उस पर कार्रवाई होगी। अपराधी को या तो भागलपुर जेल जाना पड़ेगा, या बिहार छोड़ना पड़ेगा।
DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर की धरती से एकबार फिर अपराधियों को कड़ी चेतावदी दी है। गोराडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति या वर्ग का हो, उस पर कार्रवाई होगी। अपराधी को या तो भागलपुर जेल जाना पड़ेगा, या बिहार छोड़ना पड़ेगा।
अपराधियों के लिये बिहार में कोई जगह नहीं है। अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित कराने को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जा रहा है। साइबर अपराधियों पर भी नकेल कसने की तैयारी है। साइबर अपराध में शामिल अपराधियों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
सहयोग शिविर में साढ़े पांच लाख आवेदन का निष्पादन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर में अब तक करीब छह लाख आवेदन आये हैं जिनमें से साढ़े पांच लाख आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है। अब तक सिर्फ चार अधिकारियों एवं कर्मियों को तीसरा नोटिस देने की नौबत आयी है। इसका मतलब हुआ कि अधिकारी एवं कर्मी जनता की शिकायतों का निष्पादन ससमय कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पटना में राज्य स्तर पर आयोजित सहयोग कार्यक्रम में मेरे समक्ष 129 आवेदन आये थे। 100 लोगों ने मेरे समक्ष अपनी समस्यायें रखी, जिसका निष्पादन उसी समय कर दिया गया। जनता मालिक होती है, हमलोग जनता के सेवक हैं। जनता की सेवा करने में हमलोग जुटे हैं।













