बिहार में बाढ़ और छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में संभावित बाढ़ के खतरों के बीच सियासत भी तेज हो गई है। राज्य में गहराते जलसंकट और अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रक्षाबंधन पर अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती भी दिल्ली पहुंचीं हैं। दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर राज्य सरकार और शिक्षा विभाग पर करारा हमला बोला।
DESWA DESK : बिहार में संभावित बाढ़ के खतरों के बीच सियासत भी तेज हो गई है। राज्य में गहराते जलसंकट और अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रक्षाबंधन पर अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती भी दिल्ली पहुंचीं हैं। दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर राज्य सरकार और शिक्षा विभाग पर करारा हमला बोला।
बिहार में अभ्यर्थियों और छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि युवाओं की जायज समस्याओं को अनसुना करना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को खुद पहल कर छात्रों की आवश्यकताओं और मुद्दों का समाधान करना चाहिए था, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण अभ्यर्थियों को सड़कों पर उतरने और धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
वहीं, नेपाल में भीषण त्रासदी के बाद बिहार की गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से सीमावर्ती जिलों में खतरा मंडरा रहा है, लेकि बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। तेजस्वी यादव ने बिहार के नागरिकों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल दावों में खुद को अलर्ट बता रही है, जबकि धरातल पर तटीय इलाकों के लोग दहशत में हैं। राजनीतिक गलियारों में तेजस्वी यादव के इस दिल्ली दौरे को पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से जोड़ा जा रहा है, लेकिन बिहार लौटने पर वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को और अधिक घेरने की तैयारी में हैं।













