पूर्व मंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व मंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20, नेहरू पथ स्थित स्मृति संग्रहालय में आयोजित 'सर्वधर्म प्रार्थना' कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व मंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20, नेहरू पथ स्थित स्मृति संग्रहालय में आयोजित 'सर्वधर्म प्रार्थना' कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री ब्रजबिहारी प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व सांसद एवं स्व. ब्रजबिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधायक छोटी कुमारी, विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित थे।