रोम में दिखी ‘Melodi’ की दोस्ती, PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की Melody चॉकलेट

भारत और इटली की दोस्ती को एक बार फिर दिलचस्प अंदाज में दुनिया ने देखा, जब प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को भारत की मशहूर ‘Melody’ चॉकलेट,...

रोम में दिखी ‘Melodi’ की दोस्ती, PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की Melody चॉकलेट

भारत और इटली की दोस्ती को एक बार फिर दिलचस्प अंदाज में दुनिया ने देखा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी( Giorgia Meloni) को भारत की मशहूर ‘Melody’ चॉकलेट टॉफी गिफ्ट की। खास बात ये रही कि मेलोनी ने खुद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जिसके बाद इंटरनेट पर ‘Melodi’ ट्रेंड करने लगा।

बता दें कि, इटली पहुंचे पीएम मोदी ने बुधवार को पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया है। इस खास पल का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी हंसते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लाए हैं — मेलोडी।”

रोम में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

जानकारी के लिए बता दें कि PM मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं। राजधानी रोम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और ऐतिहासिक Colosseum का भी दौरा किया।जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग दोनों नेताओं की कैमिस्ट्री पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे भारत-इटली संबंधों की नई पहचान बता रहे हैं।

PM मोदी ने क्या कहा?

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत बनाने को लेकर बातचीत जारी रहेगी।

वहीं मेलोनी ने भी PM मोदी का स्वागत करते हुए लिखा — “Welcome to Rome, my friend!”

भारत-इटली रिश्तों को मिल रही नई रफ्तार

बता दें कि PM मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और इटली के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देश ‘'संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029पर काम कर रहे हैं। इसके तहत व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा रहा है।भारत और इटली के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।

बता दें कि, साल 2024 में G-7 की बैठक में दोनों नेताओं की बीच मुलाकात हुई थी। उस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में मेलोनी के साथ पीएम मोदी भी थे। मेलोनी ने इस वीडियो में मोदी और खुद को मेलोडी (Melodi) टीम बताया था। वहीं मेलोनी और मोदी की मुलाकात के बाद ‘Melodi’ शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा