‘गलत पार्टी में सही आदमी था’—राघव चड्ढा का AAP पर हमला, BJP में जाने का फैसला
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बड़ा सियासी ऐलान करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया। दिल्ली में आयोजित...
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बड़ा सियासी ऐलान करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे। राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद भी BJP में शामिल हो सकते हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
गलत पार्टी में सही व्यक्ति”
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन्हें यह महसूस हो रहा था कि वे “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” हैं। चड्ढा ने आरोप लगाया कि AAP अपने मूल सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटक चुकी है और अब देशहित के बजाय निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है।चड्ढा ने यह भी बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी इस फैसले में उनके साथ हैं। दोनों ही वर्तमान में AAP के राज्यसभा सांसद हैं
ED द्वारा छापेमारी भी की गई थी
गौरतलब है कि अशोक मित्तल के आवास पर 15 अप्रैल को ED द्वारा छापेमारी भी की गई थी। राघव चड्ढा ने कहा कि वे संविधान के प्रावधानों के तहत अपनी राजनीतिक दिशा बदलते हुए BJP में शामिल होंगे।













