आप भ्रष्टाचार के आरोपित हैं:, नित्यानंद राय का तेजस्वी पर बड़ा हमला, बोले-क्यों दे जनता वोट?

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहली बार एक मीडिया चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और चुनावी एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “लोकतंत्र की हत्या हुई है, मशीनरी की जीत हुई है।”तेजस्वी यादव के इन आरोपों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा पलटवार किया है।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात.....

आप भ्रष्टाचार के आरोपित हैं:, नित्यानंद राय का तेजस्वी पर बड़ा हमला, बोले-क्यों दे जनता वोट?

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहली बार एक मीडिया चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और चुनावी एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “लोकतंत्र की हत्या हुई है, मशीनरी की जीत हुई है।”तेजस्वी यादव के इन आरोपों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा पलटवार किया है।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। 

 तेजस्वी यादव को कोई क्यों वोट दे
इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय  और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में नित्यानंद राय  ने तेजस्वी यादव पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि इनका कोई आदमी इन्हें वोट क्यों दे? आप भ्रष्टाचार के आरोपित हैं, आपके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल है। जिस व्यक्ति के दामन पर इस तरह के दाग हों, जनता उस पर भरोसा क्यों करेगी?

घुसपैठियों को वोट दिलाने की कोशिश करने का आरोप
इतना ही नहीं नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर घुसपैठियों को वोट दिलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब पूरी तरह जागरूक है और किसी भ्रम में नहीं आने वाली। नित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा जनता अब समझ चुकी है और किसी भ्रम में नहीं आने वाली। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हार के बाद तेजस्वी यादव बिहार छोड़कर चले गए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब तो जब भी आएंगे, तरह–तरह के बहाने बनाएंगे और कहेंगे कि हमें हराया गया लेकिन जनता सब जानती है।

बिल्कुल बेबुनियाद और अनुचित
उधर, एनडीए के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के आरोप “बिल्कुल बेबुनियाद और अनुचित” हैं।  उन्होंने कहा कि तेजस्वी की जमीन खिसक गई है, इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। यदि संदेह है तो गांवों में घूमकर देखिए, लोगों से बात कीजिए, सब समझ आ जाएगा लेकिन चुनाव प्रक्रिया पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।