“इलेक्टेड नहीं सलेक्टेड CM” — बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का तंज

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बीजेपी और नई सरकार पर तीखा हमला बोला...

“इलेक्टेड नहीं सलेक्टेड CM” — बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का तंज

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नई सरकार पर तीखा हमला बोला है।तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान “2025 से 2030 फिर से नीतीश” का नारा दिया गया था, लेकिन बीजेपी ने अपनी ही बात से पलटते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया।

‎उन्हें फिनिश कर दिया गया

‎उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हम पहले से कह रहे थे कि बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी, और अब आपने देख लिया—उन्हें फिनिश कर दिया गया।

‎वहीं तेजस्वी यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा देश में कहीं देखा है 5 साल में 5 सरकार? इलेक्टेड मुख्यमंत्री को हटाकर सलेक्टेड मुख्यमंत्री बना दिया गया।हालांकि उन्होंने तंज के साथ सम्राट चौधरी को “धन्यवाद” भी दिया और कहा कि वे लालू यादव की “पाठशाला” से निकले हैं।

‎बीजेपी के अंदर भी नाराजगी का दावा

‎तेजस्वी ने दावा किया कि बीजेपी के ओरिजिनल कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।उन्होंने सम्राट चौधरी की पगड़ी को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा पगड़ी संभालकर रखिए, उस पर विजय सिन्हा की नजर है।

‎डिग्री और उम्र पर भी उठाए सवाल

‎तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की शपथ के दौरान हुई कथित गलती का जिक्र करते हुए उनकी डिग्री और उम्र पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि पूरे देश में चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री की ओरिजिनल एज और डिग्री क्या है।प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ड‍िग्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी ने ओथ लिया, भले ही शपथ में 3-4 शब्द गड़बड़ा गए़। टंग ऑफ स्लिप होता रहता है। उन्होंने कहा कि चर्चा पूरे देश में यह हुई कि बिहार के मुख्यमंत्री का ओरिजनल एज क्या है, ओरिजिनल डिग्री क्या है, कौन सा एफिडेविट मानेंगे?

‎एनडीए विधायकों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया

‎बता दें कि बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में सम्राट चौधरी को विश्वास मत हासिल करना है। इससे पहले सम्राट चौधरी जब विधानसभा पहुंचे तो एनडीए विधायकों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। सम्राट चौधरी ने जीत का साइन दिखाते हुए विधानसभा के अंदर एंट्री ली।