15 दिन का अल्टीमेटम! लालू प्रसाद यादव परिवार पर सरकार सख्त
पटना से इस वक्त बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।बताया जा रहा..
पटना से इस वक्त बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।बताया जा रहा है कि इससे पहले 25 नवंबर 2025 को ही इस आवास को खाली करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब तक लालू परिवार की ओर से बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर नोटिस जारी कर दिया है।
कौन रहता है इस आवास में?
10 सर्कुलर रोड, जिसे ‘राबड़ी आवास’ के नाम से जाना जाता है, में फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रह रहे हैं। बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को राबड़ी देवी को पहला नोटिस जारी किया था।
अभी क्या स्थिति है?
सूत्रों के अनुसार, अब सरकार ने 15 दिनों की अंतिम समयसीमा तय की है हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।इस खबर के सामने आने के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा सियासत का बड़ा केंद्र बन सकता है।













