सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर, बंद चीनी मिलें चालू होंगी, किसानों को होगा बकाए का भुगतान

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। राज्य के विकास और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए गए हैं। पटना के मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित कैबिनेट बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला गोपालगंज के सासामूसा सुगर मिल को लेकर किया गया है। सासामूसा सुगर मिल के पुनः परिचालन के लिए उस क्षेत्र के गन्ना कृषकों के पूर्ववर्ती पेराई सत्रों के बकाये कुल राशि 42,99,09,095.00 (बयालीस करोड़ निनानबे लाख नौ हजार पनचानबे रूपये) का भुगतान होगा।

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर, बंद चीनी मिलें चालू होंगी, किसानों को होगा बकाए का भुगतान

DESWA DESK : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।


राज्य के विकास और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए गए हैं। पटना के मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित कैबिनेट बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला गोपालगंज के सासामूसा सुगर मिल को लेकर किया गया है।

सासामूसा सुगर मिल के पुनः परिचालन के लिए उस क्षेत्र के गन्ना कृषकों के पूर्ववर्ती पेराई सत्रों के बकाये कुल राशि 42,99,09,095.00 (बयालीस करोड़ निनानबे लाख नौ हजार पनचानबे रूपये) का भुगतान होगा,


जिससे सासामूसा चीनी मिल के क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगा एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मंत्रिपरिषद की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्री भी मौजूद रहे।