77वां गणतंत्र दिवस: CM नीतीश, राज्यपाल और लालू यादव ने फहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाबल और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विट कर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा....

77वां गणतंत्र दिवस: CM नीतीश, राज्यपाल और लालू यादव ने फहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल मो. आरिफ खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्य समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।समारोह के दौरान आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रगान के साथ पूरा गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सीएम आवास पर नीतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण
वहीं गांधी मैदान जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाबल और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विट कर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा—“गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

राबड़ी आवास पर लालू यादव ने फहराया तिरंगा, 
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड, राबड़ी आवास पर ध्वजारोहण किया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह राबड़ी आवास पर लालू यादव का आखिरी झंडोत्तोलन हो सकता है।दरअसल, लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिल चुका है। ऐसे में यदि 15 अगस्त से पहले आवास खाली किया जाता है, तो यह गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण ऐतिहासिक माना जाएगा।

मंगनी लाल मंडल ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया
बता दें कि इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी शामिल रहीं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने तिरंगे को सलामी दी।इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी बिहारवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।