बिहार की राजनीति में बड़ा दिन! सीएम नीतीश का इस्तीफा आज, किसके सिर सजेगा ताज?

बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद निर्णायक मोड़ लेकर आया है। सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और सभी की नजरें राजधानी पटना पर टिकी हुई हैं। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। एनडीए गठबंधन नए मुख्यमंत्री....

बिहार की राजनीति में बड़ा दिन! सीएम नीतीश का इस्तीफा आज, किसके सिर सजेगा ताज?

बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद निर्णायक मोड़ लेकर आया है। सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और सभी की नजरें राजधानी पटना पर टिकी हुई हैं। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। एनडीए गठबंधन नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला करेगा, जिससे बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत तय मानी जा रही है।

राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहीं
सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहीं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी आवास पहुंचे। बैठक के बाद सभी नेताओं का एक ही गाड़ी में साथ रवाना होना सियासी चर्चाओं को और हवा दे गया।खासकर दोनों नेताओं का पीछे की सीट पर साथ बैठना कई संकेत छोड़ गया।इससे पहले नीतीश कुमार ने हाईकोर्ट पहुंचकर अंबेडकर  को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन  को अपना इस्तीफा सौंपेंगे
बता दें कि आज दिनभर का राजनीतिक शेड्यूल बेहद अहम है।  कैबिनेट मीटिंग के बाद जेडीयू और बीजेपी विधायक दल की बैठकें होंगी। दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन  को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।  जिसके साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी मौजूदगी में ही नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी।वहीं, कल सुबह 11 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जो बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन का औपचारिक संकेत होगा।