अररिया में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली विवाद में ड्राइवर की निर्मम हत्या, सिर धड़ से अलग
बिहार के अररिया जिले से गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फारबिसगंज कृषि बाजार समिति के मुख्य गेट के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान जोगबनी के अमोना वार्ड संख्या 21 निवासी 42 वर्षीय अली हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से पिकअप चालक था। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई, जो....
बिहार के अररिया जिले से गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फारबिसगंज कृषि बाजार समिति के मुख्य गेट के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान जोगबनी के अमोना वार्ड संख्या 21 निवासी 42 वर्षीय अली हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से पिकअप चालक था। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई, जो कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गई।
पिकअप लगाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय सत्तू बेचने की जगह पर पिकअप खड़ा करने को लेकर अली हुसैन और स्थानीय युवक रवि चौहान के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रवि चौहान ने चाकू से अली हुसैन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले के बाद आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अली हुसैन का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे सड़क पर रख दिया। इस भयावह दृश्य को देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हालत गंभीर
घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी रवि चौहान को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद भिड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर उस हत्यारे की हत्या कर दी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और वरीय अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।बता दें कि इस वीभत्स घटना के बाद आसपास के लोगों में डर और दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।













