लव यू पुलिस मामा ..10 घरों में चोरी करना है...2 बाकी है, बिहार पुलिस के लिए चोर ने लिखा लव लेटर, दी खुली चुनौती

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला स्थित पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव में अजीबो गरीब घटना हुई है। एक घर में चोरी करने के बाद चोर वहां एक लेटर छोड़ कर चला गया। आज तक आपने  चोरी की बहुत सी वारदातों के बारे में जाना और सुना होगा लेकिन  बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक ऐसा चोर है, जो सिर्फ दिन के उजाले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इतना ही नहीं बेखौफ चोर ने..

लव यू पुलिस मामा ..10 घरों में चोरी करना है...2 बाकी है, बिहार पुलिस के लिए चोर ने लिखा लव लेटर, दी खुली चुनौती
letter to the police

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला स्थित पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव में अजीबो गरीब घटना हुई है। एक घर में चोरी करने के बाद चोर वहां एक लेटर छोड़ कर चला गया। आज तक आपने  चोरी की बहुत सी वारदातों के बारे में जाना और सुना होगा लेकिन  बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक ऐसा चोर है, जो सिर्फ दिन के उजाले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इतना ही नहीं बेखौफ चोर ने बस चोरी नहीं की बल्की चोरी के बाद पुलिस को लव लेटर लिखकर चुनौती भी दे दिया। जिसमें लिखा है- लव यू पुलिस मामा  हम आपसे तेज हैं। 10 घरों में चोरी करना है। 8 में कर चुके हैं, 2 बाकी है।'चोरों ने यह भी लिखा, 'घर देखने में गरीब लगता था, लेकिन माल पूरा मिला।'

किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है

मामला बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला स्थित पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव स्थित रामायण सिंह के घर का है। जहां सोमवार दोपहर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली। चोर 6 लाख के गहने और 10 हजार कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस कैंप से महज 10 कदम की दूरी पर चोरी करने के साथ-साथ अपराधियों ने पुलिस के नाम एक चिट्ठी छोड़ पुलिस को खुली चुनौती भी दी है। बता दें कि बड़का गांव में चोरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  फिलहाल पुलिस की जांच जारी है, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

पुलिस उनके घर जांच के लिए पहुंची

रामायण सिंह के मुताबिक, सोमवार को रामायण सिंह अपनी पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने मोतिहारी गए थे। उनकी बेटी पढ़ाई के लिए पकड़ीदयाल गई थी। तब चोर मौका पाकर खपरैल की छत तोड़कर घर में आया और दरवाजे का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। रामायण सिंह की बेटी जब घर लौटी तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़ित रामायण सिंह की शिकायत के बाद पुलिस उनके घर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस ने भी एक पन्ने की रिपोर्ट तैयारी की।

एसपी स्वर्ण प्रभात खुद मौके पर पहुंचे थे 

गौरतलब हो कि बड़का गांव में 22 मार्च से चोरी की घटनाएं जारी हैं। 2 अप्रैल को भी गांव के ही राजीव झा के घर से 10 लाख कैश और लाखों रुपए के गहनों की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात खुद मौके पर पहुंचे थे और सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद चोरियों का सिलसिला नहीं रुका है।पकड़ीदयाल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि तकनीकी जांच और इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है। चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।