पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की जिप्सी को मारी टक्कर, पांच जवान घायल,एक की हालत गंभीर
बिहार में तेज रफ्तार वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। आए दिन तेज रफ्तार के कारण लोगों की जान जा रही है या वे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना से एक खबर आ रही है। पटना में रविवार की सुबह गायघाट चौक के पास रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस जिप्सी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जिप्सी...

बिहार में तेज रफ्तार वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। आए दिन तेज रफ्तार के कारण लोगों की जान जा रही है या वे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना से एक खबर आ रही है। पटना में रविवार की सुबह गायघाट चौक के पास रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस जिप्सी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जिप्सी में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र में की है।
एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आईं हैं
बता दें कि घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया। चार पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आईं हैं और उनका इलाज जारी है। आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के समय एडिशनल SHO पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं इन घटनाओं से साफ है कि बिहार में तेज रफ्तार वाहन अब एक मौत की मशीन बनते जा रहे हैं और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।