बिहार पुलिस में तबादलों की आंधी! DIG से DSP तक बड़े बदलाव, गृह विभाग का अहम फैसला
बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बिहार गृह विभाग ने चार IPS समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फैसले को जिला स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार, लखीसराय और नवगछिया में नए.....
बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बिहार गृह विभाग ने चार IPS समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फैसले को जिला स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार, लखीसराय और नवगछिया में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया SP बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को नवगछिया का SP नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार इससे पहले मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में SP के पद पर तैनात थे। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।
मद्य निषेध और एंटी-नारकोटिक्स अभियानों में भी तेजी आएगी
वहीं, अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में SP (कार्मिक-एक) की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर, अजय कुमार पांडेय को मद्य निषेध एवं ANTF का DIG नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में DIG के पद पर कार्यरत थे।डीएसपी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। राम कृष्णा को साइबर क्राइम कटिहार से हटाकर पटना के बाढ़ में SDPO-1 बनाया गया है। वहीं, आनंद कुमार सिंह को बाढ़ SDPO-1 से हटाकर पटना उच्च न्यायालय की सुरक्षा में DSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।गृह विभाग के इस आदेश के साथ ही सभी नए पदस्थापन प्रभावी हो गए हैं। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से न केवल प्रशासनिक संतुलन मजबूत होगा, बल्कि कानून-व्यवस्था, मद्य निषेध और एंटी-नारकोटिक्स अभियानों में भी तेजी आएगी।













