पटना में गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, 24×7 कंट्रोल रूम शुरू — शिकायत पर तुरंत होगा एक्शन

घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को राहत देने और गैस एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब उपभोक्ताओं की हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना में 24×7 जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां उपभोक्ता गैस से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत....

पटना में गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, 24×7 कंट्रोल रूम शुरू — शिकायत पर तुरंत होगा एक्शन

घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को राहत देने और गैस एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब उपभोक्ताओं की हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना में 24×7 जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां उपभोक्ता गैस से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-221910 जारी किया गया है।

तीन शिफ्ट में तैनात टीम, हर पाली में मजिस्ट्रेट मौजूद
शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मियों की तीन अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर शिफ्ट में एक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे, जो शिकायत मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शैलेन्द्र कुमार को प्रथम समूह ‘अ’ का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। यह टीम न केवल कॉल रिसीव करेगी, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था की रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी करेगी।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ा प्रहार
त्योहारों के दौरान गैस की कृत्रिम किल्लत पैदा कर कालाबाजारी करने की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है। कंट्रोल रूम के जरिए गैस एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से सीधा समन्वय स्थापित किया गया है। यदि कोई एजेंसी तय कीमत से अधिक पैसे वसूलती है।बुकिंग के बावजूद डिलीवरी में देरी करती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ तुरंत जांच और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।डीएम ने साफ कहा है कि एलपीजी एक अनिवार्य सेवा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।