पटना में बढ़ते ईंधन दामों के खिलाफ परिवहनकर्मियों का प्रदर्शन, 1 जून से किराया बढ़ाने की चेतावनी
बिहार की राजधानी Patna में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर परिवहनकर्मियों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल....
बिहार की राजधानी Patna में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर परिवहनकर्मियों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल और विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यूनियनों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया, तो 1 जून से ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा।
विभिन्न परिवहन यूनियनों की आपात बैठक
इसको लेकर पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में विभिन्न परिवहन यूनियनों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार और पटना की कई यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई। सभी संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया।
परिवहन व्यवसाय गंभीर संकट में
ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, बिहार के महासचिव Rajkumar Jha ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और वाहन के पार्ट-पुर्जों की कीमतों में लगातार वृद्धि से परिवहन व्यवसाय गंभीर संकट में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा महंगाई में वाहन चलाना और परिवार चलाना दोनों मुश्किल हो गया है।













