शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज,लोकभवन पहुंचे DM त्यागराजन, हाई अलर्ट पर प्रशासन
राजधानी पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज है और हर स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सोमवार को पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन खुद लोकभवन पहुंचे। जहां वे 30 मिनट रुके।इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा.....
राजधानी पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज है और हर स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सोमवार को पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन खुद लोकभवन पहुंचे। जहां वे 30 मिनट रुके।इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल को सुरक्षा, वीवीआईपी मूवमेंट और आयोजन की पूरी रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी है। इस मुलाकात को समारोह की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
चाक-चौबंद सुरक्षा
शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू होगा। पुलिस और प्रशासन के बीच लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि आयोजन बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। सूत्रों के मुताबिक, समारोह में देशभर के कई बड़े राजनीतिक चेहरे और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।
मेडिकल से लेकर फायर टीम तक अलर्ट
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को स्टैंडबाय पर रखा गया है। समारोह स्थल पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। साथ ही फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें भी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी। वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को जाम से राहत देने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा, जिसकी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।कुल मिलाकर, पटना में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है। डीएम डॉ. त्यागराजन का खुद मैदान में उतरकर तैयारियों की मॉनिटरिंग करना इस बात का संकेत है कि इस आयोजन को हर लिहाज से भव्य और व्यवस्थित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।













