‘हरे गमछे’ बयान के बाद बिहार की सियासत गरमाई, “काहे यादव जी नाम बदनाम बा…” गाना वायरल

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे’ वाले बयान के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। बयान को लेकर जहां विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने नया.

‘हरे गमछे’ बयान के बाद बिहार की सियासत गरमाई, “काहे यादव जी नाम बदनाम बा…” गाना वायरल

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे’ वाले बयान के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। बयान को लेकर जहां विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने नया रूप ले लिया है।

दरअसल, पटना में आयोजित AI समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में लगाए गए करीब 4 हजार AI कैमरे किसी भी विशेष पैटर्न के आधार पर पहचान कर सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि अगर सिस्टम को “हरे गमछे वाले को खोजो” जैसा निर्देश दिया जाए, तो वह आसानी से पहचान कर सकता है। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा किसी व्यक्ति या समूह विशेष के लिए नहीं था।

सोशल मीडिया पर बवाल

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘हरे गमछे’ को लेकर मीम्स, वीडियो और रील्स की बाढ़ आ गई है। राजनीतिक बहस के बीच अब इस मुद्दे पर एक भोजपुरी गाना भी वायरल हो गया है, जिसने चर्चा को और तेज कर दिया है।

वायरल गाना बना सुर्खी

“काहे यादव जी नाम बदनाम बा, यदुकुल में जन्म हुई एकड़ गुमान बा, हरियर गमछिया यादव के शान बा...”इस गाने को एसकेडी राज यदुवंशी ने तैयार किया है। गाने में ‘हरियर गमछिया’ को यादव समाज की पहचान और शान के रूप में दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से शेयर किया जा रहा है।

 राजनीतिक तंज और प्रतिक्रिया

गाने और बयान दोनों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। कई लोग इसे सीधे तौर पर सम्राट चौधरी के बयान से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि समर्थक इसे सामान्य उदाहरण बता रहे हैं । बता दें कि ‘हरे गमछे’ का यह मामला अब केवल एक बयान नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया ट्रेंड और राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है। मीम्स, गाने और प्रतिक्रियाओं ने इसे और अधिक चर्चा में ला दिया है।