Ajit Pawar Plane Crash:सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल ने चुना, शाम 5 बजे लेंगी शपथ

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अकस्मात् मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री चुना गया है।शनिवार को दोपहर 2 बजे राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया। वहां दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री....

Ajit Pawar Plane Crash:सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल ने चुना, शाम 5 बजे लेंगी शपथ

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अकस्मात् मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री चुना गया है।शनिवार को दोपहर 2 बजे राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया। वहां दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर वे शाम 5 बजे शपथ लेंगी।

उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना होगा
बता दें कि  सुनेत्रा राज्यसभा सांसद हैं।वहीं डिप्टी CM की शपथ से पहले उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। गौरतलब हो कि अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था।जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। उनके अलावा कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और अजित पवार के सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव की भी जान चली गई थी।

शाम 4:30 बजे राजभवन के लोकभवन में बुलाया गया

बता दें कि NCP के सभी विधायकों को शाम 4:30 बजे राजभवन के लोकभवन में बुलाया गया है। यहीं पर सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेंगी। इस मौके पर सुनेत्रा पवार के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र के लोकभवन में पिछली बार 13 महीने 26 दिन पहले यानी 5 दिसंबर 2024 को शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शपथ ली थी।