राज्यसभा वोटिंग के बीच बड़ा ऐलान! JDU अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी,22 मार्च तक नामांकन

बिहार समेत देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। अभी तक NDA की तरफ से 201 विधायक वोट डाल चुके हैं।जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं। वहीं राजद के 24 विधायकों ने वोटिंग की है, ढाका विधायक फैसल रहमान का इंतजार है। पार्टी नेता उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।वहीं कांग्रेस के तीन विधायक अब....

राज्यसभा वोटिंग के बीच बड़ा ऐलान! JDU अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी,22 मार्च तक नामांकन

बिहार समेत देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। अभी तक NDA की तरफ से 201 विधायक वोट डाल चुके हैं।जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं। वहीं राजद के 24 विधायकों ने वोटिंग की है, ढाका विधायक फैसल रहमान का इंतजार है। पार्टी नेता उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।वहीं कांग्रेस के तीन विधायक अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं, जिनमें से दो विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

शाम 5 बजे से गिनती होगी
शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से गिनती होगी। आज ही नतीजे आ जाएंगे। राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मैदान में 6 कैंडिडेट हैं। इसके चलते वोटिंग की नौबत आई है। एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है। NDA के पास 202 विधायक हैं। वहीं इसी सियासी हलचल के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी में राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जदयू की कमान संभाल सकते हैं।

 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 
पार्टी की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 24 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है। यदि इस पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा।

 चुनावी प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज 
दिल्ली स्थित जदयू के केंद्रीय कार्यालय में इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि नीतीश कुमार का दोबारा जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है।जदयू के इस कदम को सिर्फ संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुई हलचल ने बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।