कोलकाता में हुआ ऐलान, सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे बंगाल की कमान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक के बाद ..

कोलकाता में हुआ ऐलान, सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे बंगाल की कमान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। इसके साथ ही राज्य में भाजपा सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे

भाजपा ने राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाने का भी फैसला किया है। अभिनेत्री और नेता रूपा गांगुली के नाम पर डिप्टी CM के तौर पर मुहर लग चुकी है। वहीं दूसरा उपमुख्यमंत्री उत्तर बंगाल से किसी पुरुष विधायक को बनाया जाएगा। नई सरकार में गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे।नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए 

सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को भवानीपुर सीट से हराया। इसके अलावा वे नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में मात दी थी।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसके बाद अब राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।