आरा परिवहन विभाग राजस्व वसूली में बिहार में 5वें स्थान पर, बिना कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

आरा परिवहन कार्यालय ने आरा परिवहन विभाग की राजस्व वसूली में राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी रविरंजन प्रसाद और मोटर यान निरीक्षक धनोज कुमार ने सरकार द्वारा तय लक्ष्य को पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की। रविरंजन प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उन्हें 3 करोड़ 50 लाख...

आरा परिवहन विभाग राजस्व वसूली में बिहार में 5वें स्थान पर, बिना कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

आरा परिवहन कार्यालय ने आरा परिवहन विभाग की राजस्व वसूली में राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी रविरंजन प्रसाद और मोटर यान निरीक्षक धनोज कुमार ने सरकार द्वारा तय लक्ष्य को पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की। रविरंजन प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उन्हें 3 करोड़ 50 लाख रुपए का लक्ष्य मिला था। 

112.25 करोड़ रुपए का लक्ष्य 

वहीं धनोज कुमार को 112.25 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था। दोनों अधिकारियों ने यह लक्ष्य समय पर पूरा किया। धनोज कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले में बालू की ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है। अवैध खनन पर भी रोक लगाई गई है। वाहन जांच लगातार की जा रही है। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।

वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

वहीं बिना कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। रविरंजन प्रसाद ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस और हिट एंड रन मामलों में कार्यालय को मिले सभी आवेदन त्वरित निपटाए जा रहे हैं। दो जिलों का प्रभार होने के बावजूद कोई भी फाइल लंबित नहीं है। वाहन कागजात और हिट एंड रन के पीड़ितों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सभी कार्य समय पर पूरे किए जा रहे हैं।