Assembly Election 2026:5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को तमिलनाडु में वोटिंग, बंगाल में 2 चरण, 4 मई को सभी के नतीजे

देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया। पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले इन चुनावों के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस...

Assembly Election 2026:5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को तमिलनाडु में वोटिंग, बंगाल में 2 चरण, 4 मई को सभी के नतीजे

देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया। पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले इन चुनावों के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे, जहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान संपन्न कराया जाएगा।

 मतगणना 4 मई 2026 को होगी
चुनाव आयोग ने बताया कि पांचों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सभी सीटों के लिए मतगणना 4 मई 2026 को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, इन चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जबकि कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले 12 महीनों में चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए आयोग ने कई नए कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पहला बड़ा कदम SIR रहा, जिसके जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न रहे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की गई है। अब मतदाता अपना मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखेंगे और मतदान के बाद उसे वापस ले सकेंगे।

8 चरणों में मतदान कराया गया था
बता दें कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद अब राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है। बता दें कि इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है, ऐसे में चुनाव आयोग ने समय रहते चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।अगर पिछले चुनाव की बात करें, तो वर्ष 2021 में इन पांचों राज्यों के चुनाव की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी। उस समय पश्चिम बंगाल में सबसे लंबा चुनावी कार्यक्रम देखने को मिला था, जहां 8 चरणों में मतदान कराया गया था। वहीं असम में 3 चरणों में चुनाव हुए थे, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में एक चरण में मतदान कराने का फैसला किया है, जबकि बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी।