मोतिहारी में BDO कृष्णा राम के घर छापा! आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की बड़ी कार्रवाई
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को मोतिहारी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में तुरकौलिया प्रखंड की शंकर सरैया पंचायत के बीडीओ कृष्णा राम के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम शनिवार सुबह से ही बीडीओ कृष्णा राम के घर और....
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को मोतिहारी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में तुरकौलिया प्रखंड की शंकर सरैया पंचायत के बीडीओ कृष्णा राम के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम शनिवार सुबह से ही बीडीओ कृष्णा राम के घर और शहर के राजा बाजार स्थित उनके किराए के मकान पर एक साथ छापेमारी कर रही है। टीम घर में मौजूद दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।
बीडीओ की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका
स्थानीय लोगों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं। हालांकि फिलहाल अधिकारी इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीडीओ की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, ऐसे में उनकी कुल आय और संपत्ति के स्रोतों को लेकर भी निगरानी विभाग गहन जांच कर रहा है।फिलहाल निगरानी टीम की छापेमारी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।













