BPSC AEDO Exam 2026 रद्द: ब्लूटूथ से नकल करते 32 अभ्यर्थी बैन, 9 शिफ्ट कैंसिल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा 2026 में गड़बड़ी के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 32 अभ्यर्थियों को दोषी पाते...

BPSC AEDO Exam 2026 रद्द: ब्लूटूथ से नकल करते 32 अभ्यर्थी बैन, 9 शिफ्ट कैंसिल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा 2026 में गड़बड़ी के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 32 अभ्यर्थियों को दोषी पाते हुए उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया है।

ब्लूटूथ से नकल की कोशिश, प्रशासन ने पकड़ा

BPSC के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ व अन्य तकनीकी माध्यमों से नकल करने की कोशिश की थी। हालांकि जिला प्रशासन की सतर्कता के चलते इन सभी मामलों को समय रहते पकड़ लिया गया। इस मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

32 अभ्यर्थियों पर बड़ा एक्शन

जांच में कुल 32 उम्मीदवारों को दोषी पाया गया है। इन पर परीक्षा में गड़बड़ी और साजिश रचने का आरोप है। आयोग ने इन सभी को आगामी परीक्षाओं में शामिल होने से बैन कर दिया है।सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में पेपर लीक की बात सामने आई थी, लेकिन BPSC ने साफ किया है कि जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला।

आयोग के अनुसार, किसी भी प्रश्न पत्र या उसकी सीरीज के लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है। गड़बड़ी केवल कुछ परीक्षा केंद्रों तक सीमित थी, जिसे समय रहते रोक दिया गया।

सभी 9 शिफ्ट की परीक्षा रद्द

आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित AEDO परीक्षा की सभी 9 पालियों को रद्द कर दिया है।इसके अलावा 23 अप्रैल 2026 को होने वाली सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।BPSC का कहना है कि यह निर्णय परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।