दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, AC इलेक्ट्रिक बस जल्द,जानिए किराया और रूट
दिल्ली में रहने वाले लाखों बिहारवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हर साल त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में ट्रेन टिकट की भारी किल्लत और लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है लेकिन अब यह परेशानी जल्द ही कम होने वाली है, क्योंकि दिल्ली से बिहार के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। दरअसल, राजधानी....
दिल्ली में रहने वाले लाखों बिहारवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हर साल त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में ट्रेन टिकट की भारी किल्लत और लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है लेकिन अब यह परेशानी जल्द ही कम होने वाली है, क्योंकि दिल्ली से बिहार के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। दरअसल, राजधानी में बढ़ती आबादी और खासतौर पर पूर्वांचल के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार इंटर स्टेट बस कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) अब बिहार के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।
17 इंटर स्टेट रूटों पर 50 नई इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाने की तैयारी
इस नई पहल का मकसद साफ है—यात्रियों को ट्रेन के विकल्प के रूप में सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक सफर देना। खासकर उन लोगों के लिए जो हर बार टिकट न मिलने की वजह से परेशान रहते हैं, यह सेवा एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक, डीटीसी करीब 17 इंटर स्टेट रूटों पर 50 नई इलेक्ट्रिक एयर कंडीशनर बसें चलाने की तैयारी में है। ये बसें सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों को भी दिल्ली से बेहतर तरीके से जोड़ेंगी। फिलहाल दिल्ली से बरौत, सोनीपत, धारूहेड़ा और पानीपत जैसे रूटों पर बसें चल रही हैं, जबकि आने वाले समय में गाजियाबाद, रेवाड़ी, करनाल, रोहतक, अलवर और जेवर जैसे रूट भी जोड़े जाएंगे।
आधिकारिक तौर पर कोई अंतिम दर तय नहीं की गई है
वहीं अगर किराए की बात करें तो अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई अंतिम दर तय नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार 800 से 900 किलोमीटर तक की दूरी के लिए यह सेवा आम लोगों की जेब के मुताबिक किफायती रखी जाएगी।दिल्ली और बिहार के बीच इस बस सेवा को शुरू करने के लिए दोनों राज्यों के बीच समझौते की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने की संभावना है। खास बात यह है कि इस योजना को दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लाखों लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें घर जाने के लिए सिर्फ ट्रेनों पर निर्भर न रहना पड़े।अगर यह योजना जमीन पर उतरती है, तो आने वाले समय में दिल्ली से बिहार का सफर न सिर्फ आसान होगा, बल्कि लाखों यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प भी बन जाएगा।













