ISRO की बड़ी सफलता, लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी हुए गदगद

ISRO की बड़ी सफलता, लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी हुए गदगद

पटना डेस्क : भारत आज विश्व के पटल पर अपनी एक अलग पहचान लगातार बनाते हुए दिख रहा है. कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है. जिसमें भारत हिस्सेदारी नहीं ले रहा है. इसी संदर्भ में आज भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया. इसरो ने आज शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी है. फ्रांस से ट्वीट करते हुए लिखा कि, "चंद्रयान-3 भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखेगा. यह हर भारतीय के सपनों को दर्शाता है, ये ऐतिहासिक पल भारत के वैज्ञानिकों की मेहनत को दर्शाता है. मैं उन सभी की मेहनत को सलाम करता हूं."

दरअसल, इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान 2 को लॉन्च किया था चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग तो सफल हुई थी. लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान यह मिशन फेल हो गया था. अब चार साल बाद इसरो ने चंद्रयान 2 के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की है. 24 से 28 अगस्त के बीच चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और करीब 42 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद चंद्रयान 3 चांद पर पहुंच जाएगा.

इसरो ने LMV-3 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया है. अगर यह मिशन सफल होता है, तो भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. इस मिशन के जरिए इसरो की चांद के दक्षिणी हिस्से में पानी और खनिज की खोज करने की कोशिश करेगा.

रिपोर्ट : कुमार कौशिक