बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 11 नाम शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब से कुछ ही देर में होने वाला है।वहीं ऐलान से ठीक थोड़ी देर पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। AAP ने इस सूची को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करके साझा किया।पोस्ट में लिखा गया है:"बिहार में आम आदमी पार्टी का चुनावी धमाका! आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी।" बिहार प्रदेश प्रभारी राकेश ने प्रेसवार्ता कर 11 लोगों की सूची जारी की।
11 उम्मीदवारों के नाम शामिल
दरअसल आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर सियासी समीकरणों को हिला दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इनमें बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह, कुशेश्वर (दरभंगा) से योगी चौपाल, तरैया (सारण) से अमित कुमार सिंह, कसबा (पूर्णिया) से भानु भारतीय, बेनीपट्टी (मधुबनी) से शुभदा यादव के नाम शामिल हैं।
बिहार में राजनीतिक पैठ बनाने की तैयारी
बता दें,दिल्ली और पंजाब में सफल सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी अब बिहार में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने की तैयारी में है। पिछले साल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के बाद AAP की निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर टिक गई हैं। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बीते कुछ महीनों में बिहार में पार्टी की सक्रियता भी तेजी से बढ़ी है, जिसमें राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह का पटना दौरा भी शामिल है। AAP की यह पहली उम्मीदवार सूची बिहार चुनाव के राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल ला सकती है।
पहली सूची में घोषित उम्मीदवारों के नाम और सीटें इस प्रकार हैं:
1 बेगूसराय (बेगूसराय)- 146 - डॉ. मीरा सिंह
2 कुशेश्वर (दरभंगा) 78 - योगी गोपाल
3 तरैया (सारण) 116 - अमित कुमार सिंह
4 कदवा (पूर्णिया) 58 भानु भारतीय
5 बेनीपट्टी (मधुबनी) 32 शुभम यादव
6 फुलवारी (पटना) 188 अरुण कुमार रंजन
7 बांकीपुर (पटना) 182 डॉ. पंकज कुमार
8 किशनगंज (किशनगंज) 54 अरशद आलम
9 परिहार (सीतामढ़ी) 25 अखिलेश नारायण ठाकुर
10 गोविंदगंज (मोतिहारी) 14 अशोक कुमार सिंह
11 बक्सर (बक्सर) 200 पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह