बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस की पहली लिस्ट तैयार,13 नाम तय,कुटुंबा से राजेश राम को टिकट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं।सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की पहली सूची के 13 नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी है। इस पहली सूची में शामिल 13 संभावित नाम भी सामने आ गए हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अपने सिटिंग सीट कुटुंबा...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं।सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की पहली सूची के 13 नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी है। इस पहली सूची में शामिल 13 संभावित नाम भी सामने आ गए हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अपने सिटिंग सीट कुटुंबा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी अपनी सिटिंग सीट कदवा से फिर से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं।
संभावित उम्मीदवारों की सूची
इसके अलावा किशनगंज से इजहारुल हुसैन, मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह, मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी, करहगर से संतोष मिश्रा, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को पार्टी टिकट देगी। ये सभी अभी सिटिंग MLA हैं।इसके अलावा बेगूसराय से अमिता भूषण, बछवाड़ा से बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, रोसड़ा से बीके रवि, वारिसलीगंज से सतीश कुमार और चेनारी से मंगल राम को टिकट मिलेगी।
12 अक्टूबर को सीटों के समझौते पर सहमति का इंतजार
दूसरी ओर आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की ऑनलाइन बैठक है। इसमें उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से तैयार की जाएगी। 11 अक्टूबर को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति इस पर अंतिम मुहर लगाएगी। 12 अक्टूबर को सीटों के समझौते पर सहमति का इंतजार किया जाएगा।वहीं महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने राजद को सख्त संदेश दे दिया है कि सीट बंटवारा जल्द करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पहले चरण वाले इलाकों में अपने दावों वाली सीटों पर नामांकन शुरू कर देगी।