कब खाली होगा राबड़ी आवास, 10 सर्कुलर रोड वाले बंगला को लेकर क्यों गरमाई है सियासत?

हालांकि जानकारों का कहना है कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करना ही होगा। अगर राबड़ी देवी ऐसा नहीं नहीं करती हैं तो इसे अनधिकृत कब्जा घोषित कर दिया जाएगा ...

कब खाली होगा राबड़ी आवास, 10 सर्कुलर रोड वाले बंगला को लेकर क्यों गरमाई है सियासत?

DESWA DESK : विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास को लेकर सरकार और विपक्ष में ठन गई है। राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है, लेकिन सम्राट सरकार ने भी राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है।
 अब राबड़ी देवी के पास आवास खाली करने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें 15 दिन में आवास खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है और 39 हार्डिंग रोड वाले सरकारी बंगला में शिफ्ट होेने को कहा है। 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। 
अगर राबड़ी देवी 15 दिनों के अंदर 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ नियमानुवार कार्रवाई की तैयारी भी कर ली गई है। शनिवार को दिल्ली से पटना लौटने के बाद राबड़ी देवी ने कहा था कि सम्राट चौधरी र्फार्स भी बुला लें तो बंगला खाली नहीं करेंगे। राबड़ी देवीे के इस बयान के बाद पुलिस प्रशासन की टीम आवास खाली कराने पहुंच गई थी। उधर, मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि उनके पास कोई आवास नहीं है और जो बंगला आवंटित किया गया है, उसे राबड़ी देवी खाली नहीं कर रही हैं। क्या मेरा दलित होना ही अभिशाप बन गया है।
 उधर, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने भी पलटवार किया और कहा कि लालू परिवार को बदनाम करने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत दलित मंत्री को बंगला आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की अनदेखी करते हुए राबड़ी देवी का आवास बदला गया है। 
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने राबड़ी देवी का सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड छह माह पूर्व 26 नवंबर को ही बदल दिया था। इसके बावजूद लालू परिवार छह माह से इस बंगले में जमा हुआ है। हालांकि जानकारों का कहना है कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करना ही होगा। अगर राबड़ी देवी ऐसा नहीं नहीं करती हैं तो इसे अनधिकृत कब्जा घोषित कर दिया जाएगा और प्रशासन इसे बलपूर्वक खाली करा लेगा। भले ही लालू परिवार इस बंगले में 20 साल से रह रहा हो, लेकिन अब सम्राट सरकार इस मामले को लेकर सख्त नजर आ रही है। 
दरअसल, बिहार में 2005 में जब पहली बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार में बनी थी, तब राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री आवास खाली करना पड़ा था और उन्हें 10 सर्कुलर रोड वाला आवास आवंटित किया गया था।