शराबबंदी वाले बिहार में अल्कोहल का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ी, इतनी प्रतिशत महिलाएं भी पीती हैं शराब

जिस बिहार में 2016 से शराबबंदी है, वहां शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ गई है। भले ही सरकार शराब की होम डिलीवरी की बात नकारती रही है, लेकिन नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

शराबबंदी वाले बिहार में अल्कोहल का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ी, इतनी प्रतिशत महिलाएं भी पीती हैं शराब

DESWA DESK : जिस बिहार में 2016 से शराबबंदी है, वहां शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ गई है। भले ही सरकार शराब की होम डिलीवरी की बात नकारती रही है, लेकिन नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 
सर्वे से पता चला है कि अल्कोहल का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या 15.4 फीसदी से बढ़कर 16.5 फीसदी हो गई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2024-25 के आंकड़ों पर भरोसा करें तो बिहार में तंबाकू का सेवन करने वाले घट गए हैं, लेकिन अल्कोहल का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ गई है। 
हालांकि महिलाओं की संख्या यथावत है और उनकी संख्या अब भी 0.4 प्रतिशत पर स्थिर है, जबकि पुरुषों की संख्या 15.4 फीसदी से बढ़कर 16.5 फीसदी हो गई है। हालांकि इस दौरान एक अच्छी खबर यह है कि तंबाकू का सेवन करने वाले पुरुषों और महिलाओं की संख्या में कमी आई है। 
आंकड़े बताते हैं कि 15 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में तंबाकू सेवन में एक फीसदी की कमी आई है।

एनएफएचएस के सर्वे में खुलासा हुआ है कि पहले पांच प्रतिशत महिलाएं  तंबाकू का सेवन करती थी जो अब घटकर चार प्रतिशत रह गया है। इसी प्रकार 48.9 प्रतिशत पुरुषों की जगह अब 45.8 प्रतिशत पुरुष ही तंबाबू का सेवन कर रहे हैं। हालांकि सर्वे में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि शराबबंदी वाले बिहार में अल्कोहल का सेवन करने वाले पुरूषों की संख्या 15.4 फीसदी से बढ़कर 16.5 फीसदी हो गई है।