बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025: प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 99690 उम्मीदवार PET के लिए सेलेक्ट
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए ली गई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 19 हजार 838 पदों पर बहाली होनी है। आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिक्तियों के 5 गुना 99 हजार 690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है।इसमें 62 हजार 822 पुरुष, 36 हजार 834 महिलाएं (बिहार की मूल निवासी) और 34 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसके अलावा 867 गृह रक्षक अभ्यर्थी....

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए ली गई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 19 हजार 838 पदों पर बहाली होनी है। आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिक्तियों के 5 गुना 99 हजार 690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है।इसमें 62 हजार 822 पुरुष, 36 हजार 834 महिलाएं (बिहार की मूल निवासी) और 34 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसके अलावा 867 गृह रक्षक अभ्यर्थी और 622 स्वतंत्रता सेनानी आश्रित भी शामिल हैं।
मार्च 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था
जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा के लिए मार्च 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन जारी होने के बाद 16 लाख 73 हजार 586 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया था। जुलाई-अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा 6 चरणों में हुई थी, जिसमें 13 लाख 30 हजार 121 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, 71 उम्मीदवार गड़बड़ी या गलत जानकारी देने की वजह से मूल्यांकन के योग्य नहीं पाए गए थे। लिखित परीक्षा के बाद अब चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण की बारी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन दिसंबर 2025 से होने की संभावना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।