बिहार परिवहन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 17 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। विभाग ने 17 अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के समकक्ष जिम्मेदारी सौंपी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रमोट किए गए अधिकारियों में 12 अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) और 5 मोटरयान निरीक्षक (MVI) शामिल हैं। सभी को अस्थायी रूप....
बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। विभाग ने 17 अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के समकक्ष जिम्मेदारी सौंपी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रमोट किए गए अधिकारियों में 12 अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) और 5 मोटरयान निरीक्षक (MVI) शामिल हैं। सभी को अस्थायी रूप से कार्यकारी प्रभार के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमोशन पाने वाले अधिकारी राज्य के कई प्रमुख जिलों से
इन अधिकारियों को वेतन स्तर-9 के तहत पदस्थापित किया गया है और वे अपने मौजूदा पद पर रहते हुए अगले आदेश तक DTO स्तर के कार्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही, इस अतिरिक्त प्रभार का आर्थिक लाभ भी उन्हें मिलेगा।प्रमोशन पाने वाले अधिकारी राज्य के कई प्रमुख जिलों—सीवान, पटना, कटिहार, भागलपुर, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, मधुबनी, सारण और वैशाली—में कार्यरत हैं।
5 मोटरयान निरीक्षकों को भी सीधे DTO स्तर की जिम्मेदारी
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, परिवहन व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाने और राजस्व संग्रह में वृद्धि के उद्देश्य से लिया गया है। अनुभवी अधिकारियों को उच्च जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार लाने की कोशिश की जा रही है।
खास बात यह है कि प्रमोट किए गए 17 अधिकारियों में 5 मोटरयान निरीक्षकों को भी सीधे DTO स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। इसे विभाग में अनुभव और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।













