अब सफर होगा आसान! बिहार–ओडिशा के बीच झारखंड के रास्ते नई बस सेवा को मिली मंजूरी

बिहार और ओडिशा के बीच अब दूरी नहीं, बल्कि सीधी कनेक्टिविटी तय होगी। परिवहन विभाग की आधिकारिक अधिसूचना के साथ ही झारखंड के रास्ते चलने वाली नई अंतरराज्यीय बस सेवा का रास्ता साफ हो गया है। इस ऐतिहासिक पहल के तहत बिहार के 16 से अधिक प्रमुख शहरों को ओडिशा के अलग-अलग गंतव्यों से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रा, व्यापार और इलाज के लिए तीन राज्यों ....

अब सफर होगा आसान! बिहार–ओडिशा के बीच झारखंड के रास्ते नई बस सेवा को मिली मंजूरी

बिहार और ओडिशा के बीच अब दूरी नहीं, बल्कि सीधी कनेक्टिविटी तय होगी। परिवहन विभाग की आधिकारिक अधिसूचना के साथ ही झारखंड के रास्ते चलने वाली नई अंतरराज्यीय बस सेवा का रास्ता साफ हो गया है। इस ऐतिहासिक पहल के तहत बिहार के 16 से अधिक प्रमुख शहरों को ओडिशा के अलग-अलग गंतव्यों से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रा, व्यापार और इलाज के लिए तीन राज्यों के बीच आवाजाही पहले से कहीं आसान हो जाएगी।

झारखंड बनेगा ट्रांजिट स्टेट
नई बस सेवा झारखंड को ट्रांजिट स्टेट के रूप में इस्तेमाल करेगी। बता दें कि अधिकांश बसें जमशेदपुर (टाटा) और रांची के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगी। इससे तीनों राज्यों के बीच यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।नई योजना के तहत—पटना से भुवनेश्वर, बालासोर और रायरंगपुर के लिए सीधी बसें चलेंगी(रांची और जमशेदपुर के रास्ते)। वहीं राउरकेला से खूंटी और रांची होते हुए पटना के लिए बस सेवा मिलेगी। गया से पूरी, भुवनेश्वर, संबलपुर और बारीपदा को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा क्योंझर और सुंदरगढ़ से हजारीबाग होते हुए गया तक सीधी बसें मिलेंगी। दरभंगा के लिए रायरंगपुर और राउरकेला से टाटा-रांची मार्ग से बसें चलेंगी। भागलपुर को राउरकेला से दुमका के रास्ते जोड़ा जाएगा। इससे संताल परगना क्षेत्र को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी।

बिहार के कई शहरों के लिए ओडिशा से सीधी बसें
ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से बिहारशरीफ, सासाराम, मुजफ्फरपुर, आरा, सीवान, पूर्णिया, हाजीपुर, बक्सर, सुल्तानगंज, नवादा और औरंगाबाद जैसे शहरों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। झारसुगुड़ा से हाजीपुर, पटना, सीवान और पूर्णिया के लिए सेवा प्रस्तावित है। राउरकेला से बक्सर, आरा, मुजफ्फरपुर और सीवान के लिए सीधी बस कनेक्टिविटी दी जाएगी।  परिवहन विभाग ने यह भी  संकेत दिए हैं कि बिहार के 14 शहरों से जल्द ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
 
यात्रियों को होगा बड़ा लाभ
खास बात यह है कि पहले बसें सिर्फ आनंद विहार टर्मिनल तक सीमित थीं। अब सीधे दिल्ली के भीतर अलग-अलग जिलों तक बस संचालन की योजना है।बता दें कि  इस नई व्यवस्था से ट्रेनों की भीड़ में कमी आएगी। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।इतना ही नहीं  छात्रों, मजदूरों, मरीजों और पर्यटकों को तीन राज्यों में एक ही माध्यम से सुगम यात्रा मिलेगी।