पीएमसीएच के निरीक्षण पर सीएम नीतीश कुमार सख्त, बोले–तय समय में पूरा हो निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (PMCH) का निरीक्षण कर वहां चल रहे पुनर्विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में उपलब्ध कराई जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं और कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में वर्ल्ड क्लास सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों....

पीएमसीएच के निरीक्षण पर सीएम नीतीश कुमार सख्त, बोले–तय समय में पूरा हो निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (PMCH) का निरीक्षण कर वहां चल रहे पुनर्विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में उपलब्ध कराई जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं और कार्यों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में वर्ल्ड क्लास सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों समेत सभी आवश्यक आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और सटीक जांच की सुविधा मिल सकेगी।

आपातकालीन भवन और शिशु विभाग का भी लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन के शिशु विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड, नर्स स्टेशन समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माणाधीन और पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुनर्विकास परियोजना के तहत पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता वाले आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों के लिए वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पीएमसीएच में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें समय पर इलाज और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

डॉक्टरों और छात्रों के लिए बेहतर आवास व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए बनने वाली आवासीय सुविधाओं का निर्माण भी बेहतर गुणवत्ता के साथ और तेजी से पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता वाले आधुनिक मेडिकल संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है और यहां स्वास्थ्य सेवाओं की सभी आधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।